छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का कहर क्या आने वाला है भीषण मौसम संकट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। कई जिलों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों को अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय बारिश प्रणाली नहीं है और मौसम शुष्क बना हुआ है। इसी वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। राजनांदगांव जैसे इलाकों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी रायपुर में भी अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी महीने में सामान्य से कम ठंड और बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई हल्की बारिश ने मौसम के पैटर्न को प्रभावित किया है। अब मार्च के पहले सप्ताह में ही तेज गर्मी शुरू होने से किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।

अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले हफ्तों में गर्मी का असर और ज्यादा देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के बदलते पैटर्न को देखते हुए आने वाले महीनों में हीट वेव जैसी स्थिति भी बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button