Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की माताजी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जनाजे को कांधा दिया। मुख्यमंत्री ने अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।