छत्तीसगढ़रायपुर

मंत्री रविन्द्र चौबे से मिलने मुख्यमंत्री भूपेश रांची से लखनऊ रवाना

रायपुर

लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से मिलने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलिकाप्टर से रांची से लखनऊ के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री शनिवार को झारखंड में आयोजित चुनावी सभा में सम्मिलित होने पहुंचे थे जहां वे तीन सभाओं को संबोधित करने के बाद रांची पहुंचे।

मुख्यमंत्री रांची से शाम को हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हुए। वे पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात करेंंगें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद वापस लौटने वाले थे, किंतु मंत्री चौबे की तबियत बिगडऩे तथा अस्पताल में होने की सूचना मिलने पर वे सीधे लखनऊ के लिए रवाना हुए।

ज्ञात हो कि दिल का दौरा पडऩे के बाद छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। होटल में चक्कर आने के बाद वे बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल सहारा अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां से उन्हें लखनऊ के ही पीजीआई अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button