Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेजनिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत लैंड एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि नैना ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नैना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि नैना सिंह धाकड़ ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से में 10 दिनों के भीतर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया था। नैना यह उपलब्धि करने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही है।

https://www.youtube.com/watch?v=vV8CF55pnL8
Advertisement Carousel