Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तातापनी महोत्सव को 14 जनवरी को शुभारंभ करेंगे

Chief Minister Vishnudev Sai will inaugurate Tatapani Mahotsav on January 14.

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 14 जनवरी को तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यां के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बलरापुर रामानुजगंज जिले में 172 करोड़ 83 लाख रुपए के 197 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण और 129 करोड़ 68 लाख रुपए के 139 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय तातापानी महोत्सव के अवसर पर में स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कराये जा रहे विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद देंगे एवं विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए विकास कार्याे की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित जिले के हितग्राहियों को सम्मानित करेंगे।