मनी
मुंबई : सेंसेक्स टुडे लाइव: बाजार फिर धड़ाम, सेंसेक्स में 99 अंकों की गिरावट
मुंबई : शेयर बाजारों में तेजी का दौर मंगलवार को थम गया। सेंसेक्स 99 अंकों की गिरावट के साथ 34,346 पर बंद हुआ। निफ्टी50 भी 28 अंकों की गिरावट के साथ 10,554 पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार सुबह को सेंसेक्स 143 अंकों की बढ़त के साथ खुला था। निफ्टी में भी उछाल देखा गया था। हालांकि शेयर बाजारों में यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजारों में लगातार तेजी देखी जा रही थी।
सोमवार को क्चस्श्व सूचकांक 304 अंक चढक़र 34,446 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 92 अंक चढक़र 10,583 के स्तर पर पहुंच गया था।
दरअसल, आम बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स पर टैक्स लगाए जाने के बाद कुछ दिनों तक बाजार में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन बाद में उसमें फिर से तेजी देखी गई।