Horoscope 7 June: मिथुन राशिवाले व्यापारिक स्थिति में कोई रिस्क न लें, जानें आज का राशिफल
Horoscope 7 June: ग्रहों की स्थिति: सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में हैं। । केतु और चंद्रमा धनु राशि में हैं। शनि और गुरु विराजमान हैं मकर राशि में। राहु और बुध मिथुन राशि में हैंमंगल कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति खराब है लेकिन बहुत जल्द निजात मिलेगी
राशिफल-
मेष-
सामान्य बने रहिएगा। अतिरिक्त या हाईपर मत होइएगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक, मन मस्तिष्क थोड़ा सा हाईपर रहेगा। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। सूर्यदेव को जल दें। अति धार्मिक होने से बचें। पूजा-पाठ में भी निगेटिव एनर्जी आ सकती है इसका ध्यान रखिएगा।
वृषभ-
बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय मध्यम चल रहा है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, शनिदेव को प्रणाम करते रहें।। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय मध्यम चल रहा है।
मिथुन-
व्यापारिक स्थिति में कोई रिस्क न लें। थोड़ा रिस्क वाला समय है आपके लिए। ॐ रां राहवे नमः का जाप करते रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में कोई रिस्क न लें।
कर्क–
बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।मूत्र रोग से परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा सब ठीक है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। नीली वस्तुओं का दान करें। विरोधी परास्त होंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी।
सिंह-(Horoscope 7 June)
विद्यार्थियों के लिए कोई नई शुरुआत न करें। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम मध्यम से खराब है। व्यापार बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मन मस्तिष्क समस्याग्रस्त रहेगा।
कन्या–
स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा नहीं है। शनिदेव की अराधना करें। गृहकलह के संकेत हैं। घर में नकारात्मक उर्जा का संचार दिख रहा है।
तुला-
प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापार मध्यम गति से चलता रहेगा। नीली वस्तु पास रखें। पराक्रमी बने रहेंगे। भाई बहन, मित्रों और अपनी सेहत पर ध्यान रखें।
वृश्चिक–
रिश्तेदारों में अनबन के संकेत हैं। पूंजी निवेश न करें। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार तीनों मध्यम दिख रहा है। केतु मंत्र का जाप करते रहें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। आंखों में चोट लग सकती है।
धनु-
स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें। विषाक्त भोजन से बचें। भोज्य पदार्थों में ताजा और हाइजिन का ख्याल रखें।
मकर–
नेत्र विकार सम्भव है। अपनों से न उलझें। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यापार मध्यम दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। कर्ज की स्थिति आ सकती है। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।
कुंभ-(Horoscope 7 June)
भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। गणेश जी की वंदना करें। धनार्जन होता रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें।
मीन–
प्रेम मध्यम है। व्यापार में ज्यादा पैसे लगाने के बारे में अभी न सोचें। बजरंग बाण का पाठ करते रहें। अभी कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये
CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें
Nationalन्यूज Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें और Youtube पर subscribeकरें।