बड़ी खबरेंकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा; खलिहान में रखा 350 क्विंटल धान आग में जल कर राख

22 एकड़ की फ सल जल कर राख हो गई


कोरबा ग्राम छुरी में एक किसान की खलिहान में रखी 22 एकड़ की फ सल जल कर राख हो गई। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस सूचना मिलने पर मामले की विवेचना कर रही है।
धान की फ सल विपणन केंद्रों में बेचने की तैयारी किसान कर रहे हैं।

खलिहान में मिंजाई के बाद फ सल रखी गई है। कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम छुरी निवासी व पार्षद संतोष कुमार केंवट पेशे से किसान है। घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर उनका खलिहान है, जहां इन दिनों धान मिंजाई का काम चल रहा है। सुबह जब वह खलिहान की ओर से गुजर रहे थेए तब तीन पैरावट का ढेर आग में धू-धूकर जलते दिखा। उन्होंने तत्काल पानी भरे टैंकर से आग पर छिड़काव किया साथ ही

दमकल की सूचना दी गई। दमकल के पहुंचने के पहले ही आग पर काबू पाया लिया गया। किसान ने बताया कि आग में करीब 22 एकड़ की लगभग 350 च्ंिटल धान जल कर खाक हो गया। आगजनी से लगभग साढ़े सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि फ सल का उन्होंने बीमा करा लिया था। प्रशासन की ओर से पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए पंचनामा तैयार कर लिया है।

पीडि़त किसान ने मुख्यमंत्री से नुकसान के भरपाई करने की मांग की है। कटघोरा पुलिस ने पीडि़त किसान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। किसान ने आशंका जताई है कि किसी ने दुर्भावना से उसके खलिहान में रखी फ सल में आग लगाई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविकता का पता चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button