छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

रायपुर : देश की जनता कांग्रेस को नकार रही : मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह

रायपुर : कर्नाटक में भाजपा की जीत से देश सहित प्रदेश के भाजपाई अपनी खुशी का इंतजार कर रहे हैं। विकास यात्रा से लौटने पर मंगलवार को पुलिस ग्राउंड हैलीपेड में हेलीकॉप्टर से सीएम डा. रमन सिंह के उतरते ही भाजपा के कार्यकताओं ने जमकर आतिशबाजी की और अपनी खुशी का इजहार किया। प्रदेश के मुखिया डा. रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत तो तय थी। देश की जनता कांग्रेस को हमेशा नकारते जा रही है और यह 23वां राज्य है जहां भाजपा ने जीत हासिल की है।

भाजपा के कार्यकताओं ने जमकर आतिशबाजी की और अपनी खुशी का इजहार किया

डा. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा की लगातार जीत से यह तय है कि छत्तीसगढ़ में भी फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जा रहे हैं वहां कांग्रेस का बंटाधार होते जा रहा है। अभी कर्नाटक चुनाव में भी गए थे वहां पर भी कांग्रेस की हार हुई है। लगातार देश की जनता कांग्रेस को नकारने लगी है। इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी की लगातार जीत हो रही है।

धमतरी : हाइवा ने बच्ची को रौंदा, मौके पर मौत

मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि विकाय यात्रा को लेकर जनता मे उत्साह है। यात्रा के दौरान बस्तर की जनता विकास को लेकर काफी खुश नजर आई। ऐसे में वहां की जनता भी निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी को चुनने वाली है। भाजपा लगातार छत्तीसगढ़ में विकास कर रही है और इसी विकास की यात्रा पर हर साल भाजपा विकास यात्रा निकालती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button