छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

डेंगू जनजागरण और विशेष सफाई अभियान का आयुक्त प्रभात मलिक ने किया निरीक्षण, कूलरों को खाली करवाकर दवा का करवाया छिड़काव

रायपुर। नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक ने गुरुवार को निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव के साथ विशेष अभियान का निरीक्षण किया। जोन क्रमांक 10 के अध्यक्ष एवं लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड 56 के पार्षद आकाशदीप शर्मा,गुरु घासीदास वार्ड नम्बर 49 की पार्षद शीतल कुलदीप बोगा, निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 10 कमिश्नर दिनेश कोसरिया ,जोन स्वच्छता निरीक्षक पूरन तांडी सहित जोन 10 के अधिकारी मौजूद थे। आतुक्त ने डेंगू जनजागरण अभियान एवं विशेष सफाई अभियान की व्यवस्था प्रत्यक्ष देखी।जोन 10 के लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के सर्वे के दौरान विभिन्न घरों में विंडो कूलरों में जमा पानी को तत्काल खाली करवाया गया। केमिकल दवा का छिड़काव करवाया गया। रायपुर नगर निगम आयुक्त मलिक सहित सभी ने लोगों से मच्छर जनित रोग डेंगू से सुरक्षित रहने, विंडो कूलरों में पानी नहीं भरने, पूरी तरह सूखा एवं साफ रखने, घर पर अथवा आसपास के क्षेत्र में कहीं पर भी पानी का जमाव नहीं होने देने का एक बार पुनः अनुरोध किया।

विशेष सफाई अभियान के तहत सार्वजनिक नालियों की सफाई कर कचरा परिवहन किया गया। पूरे वार्ड में चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, एन्टी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान एवं फागिंग अभियान व्यापक रूप से चलाया गया।वार्ड 56 के क्षेत्र में घर – घर जाकर डेंगू जनजागरण अभियान चलाने के साथ ही अब तक कोरोना वैक्सीन की प्रथम खुराक नहीं लेने वाले लोगों का सर्वे किया गया। स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से अविलम्ब कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाने के आव्हान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button