कांकेर। जिला मुख्यालय कांकेर से लगभग 90 किलो मीटर दूर विकासखण्ड अंतागढ़ के टेमरूपानी ग्राम पंचायत के खोड़पानी गौठान में सामुदायिक मुर्गी पालन के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत लगभग 05 लाख रूपये की लागत से कुक्कुट आश्रय स्थल निर्माण किया गया है, जिसमे वहा की महिला स्व सहायता समूह द्वारा मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है, जो उनकी आय का साधन बन गया है। इससे पहले समूह की महिलाओं की आय का एक मात्र स्त्रोत कृषि एवं मजदूरी था, जो सीजन के आधार पर निर्भर होता था। ग्राम पंचायत टेमरूपानी की चंदा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओ की अपनी मेहनत एवं लगन तथा कुछ अलग कर दिखाने का जज्बे ने उन्हें अपने रोजमर्रा के कार्यो के साथ ही मुर्गी पालन का कार्य को आसान बना दिया है। इससे उनको आमदनी का जरिया प्राप्त हो गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। समूह की महिलाओं ने कहा कि कुक्कुट आश्रय स्थल में मुर्गी पालन से उनके आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है और उन्हे सही दिशा मिल गया है।
Related Articles
Please comment
Check Also
Close
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को
January 24, 2025मतदाता जागरूकता के लिए राज्यपाल डेका ने की अपील
January 24, 2025