छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सिरपुर महोत्सव में विकास की बरसात, मुख्यमंत्री करेंगे 199 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान रखने वाली नगरी सिरपुर में आयोजित होने जा रहे सिरपुर महोत्सव के दौरान विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और जिले को 199 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

महोत्सव के दौरान कुल 99 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें 40 करोड़ 88 लाख 2 हजार रुपये की लागत से तैयार 64 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 158 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपये की लागत वाले 35 नए कार्यों का भूमिपूजन होगा।

लोकार्पण होने वाले कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 4 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 19 कार्य, आदिवासी विकास विभाग का 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 26 कार्य और विद्युत विभाग के 14 कार्य शामिल हैं।

वहीं भूमिपूजन के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा सबसे अधिक 22 विकास कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा जल संसाधन विभाग के 3, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 8 और परिवहन विभाग के 2 विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी।
इन परियोजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button