छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कांग्रेस नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति,कहा-भाजपा यदि यह अभद्र परंपरा शुरू करना चाहती है तो यही सही,उसी तर्ज पर जवाब देंगे

रायपुर। भाजपा की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन पर काले झंडे दिखाने संबंधी बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक देवेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय ने संयुक्त बयान दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी यदि यह अभद्र परंपरा शुरू करना चाहती है तो यही सही। कांग्रेस, भाजपा को उसी तर्ज पर जवाब देगी। भारतीय जनता पार्टी के कोई भी बड़ा-छोटा राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आएगा तो कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा से दो कदम आगे बढ़कर उसी तर्ज पर काले झंडे दिखाएंगे, मंच पर चढ़कर मुंह पर कालिख पोत कर स्वागत करेंगे। स्वागत प्रदेश के बाहर के ही नहीं राज्य में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी प्रदेश में जहां-जहां कार्यक्रम में जाएंगे, कांग्रेस के कार्यकर्ता उनको काला झंडा दिखाएंगे, उनके ऊपर कालिख पोतेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम इस प्रकार की अपशिष्ट और अभद्र परंप

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button