छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भाजपा के स्टंट पर कांग्रेस का बयान, शुक्ला ने कहा-धरना आंदोलन राज्यपाल से मुलाकात चोरी ऊपर से सीना जोरी

रायपुर। कांग्रेस ने भाजपा की ओर से थाना घेराव ,राज्यपाल से मुलाकात को चोरी ऊपर से सीना जोरी बताया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि
सारे प्रदेश ने घटना क्रम के वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सार्वजनिक रूप से पुलिस, विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के लिए अपशब्द गंदी गंदी गालियों का प्रयोग किया है। थाने में भी मूणत ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज की। मारपीट कराने का भी वीडियो वायरल है।उसके बाद भाजपाई किस बात का आंदोलन कर रहे। पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने की गलत परंपरा शुरू की। भाजपा के गलत परंपरा की प्रतिध्वनि होनी थी। पूर्व मंत्री या राजनैतिक दल का कार्यकर्ता होने से किसी को कानून तोड़ने का विशेषाधिकार नहीं मिल जाता हैं।भाजपा ने गलत राजनैतिक परंपरा और राजनैतिक आंदोलन के अतिवाद की शुरुआत की है,जो छत्तीसगढ़ की शांति राजनीति में सर्वथा अस्वीकार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button