छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

नरहरपुर की 11 सीटों पर कांग्रेस और 4 पर बीजेपी की जीत

कांकेर। नरहरपुर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है। वहीं भानुप्रतापपुर नगर पंचायत उपचुनाव में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। नरहरपुर नगर पंचायत के 15 वार्डो में से 11 वार्डो पर जीत हासिल कर भाजपा का गढ़ माने जाने वाले नरहरपुर नगर पंचायत पर अपना परचम लहराया है। वहीं भाजपा महज 4 सीटों में ही सिमट कर रह गई। शुरू से ही कांग्रेस 11 वार्डो की सीटों में बढ़त बनाई हुई थी।
इस चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर देखने को मिली।
बता दें कि नगर पंचायत नरहरपुर 2010 में नगर पंचायत घोषित हुआ था जिसके बाद से कांग्रेस अपना कब्जा जमाने से चूकती रही इस बार कांग्रेस दमखम दिखाते हुए 15 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना परचम लहराने में सफल हुए। इसके पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उसके बाद भाजपा नगर पंचायत की सीट पर काबिज थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button