छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सर्वजन हिताय के उद्देश्य से हो रहा है क्षेत्र में लगातार विकास : रंजना साहू

धमतरी।क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्य संपन्न हो रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम कलारतराई, दर्री एवं बंजारी में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के कर कमलो से लाखों के विभिन्न निर्माण कार्यों का  भूमि पूजन किया गया। विधायक सहित सभी अतिथियों के द्वारा गांव के आराध्य देवी देवताओं एवं भूमि माता की पूजा अर्चना कर वैदिक मंत्रो से भूमि पूजन संपन्न किया गया। विधायक ने समस्त ग्राम वासियों को आतिथ्य उद्बोधन करते हुए निर्माण कार्य की बधाई दी एवं कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य सर्वजन हिताय के उद्देश्य से हो रहा है जिसे हम सभी निर्माण कार्यों का सही उपयोग कर उसे सुरक्षित रखे। साहू समाज जिलाध्यक्ष दयाराम साहू ने कहा कि हमारी गौरव विधायक रंजना साहू नित प्रतिदिन पूरी तन्मयता एवं तत्परता के साथ क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करा रही है, जिससे निरंतर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू एवं जनपद सदस्य गोपाल साहू ने निर्माण कार्यों के लिए ग्राम वासियों को बधाई दी।इस अवसर पर रुद्री सरपंच अनीता यादव गीतेश्वरी निरंजन साहू, चन्द्रप्रकाश सिन्हा, लवनकिशोर साहू, रामजी साहू , पुनाराम सिन्हा,अलखराम साहू, तुलसी जोशी, किम्मत महिलांगे, कल्याण यादव,  सतीश ध्रुव, कृष्णा कुंजाम, मनहरण सेन, राधेश्याम विश्वकर्मा पंचगण व भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button