Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

सीएम भूपेश बघेल से कार्टून वॉच पत्रिका के संपादक ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में कार्टून वॉच पत्रिका के 25 साल पूरे होने पर सम्पादक त्र्यम्बक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। बघेल ने इस अवसर पर त्र्यम्बक शर्मा को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल को कार्टूनिस्ट त्र्यम्बक शर्मा ने इस अवसर पर कार्टून वॉच का आजादी का अमृत महोत्सव अंक भी भेंट किया।

Advertisement Carousel