Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

76 वें गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़ में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Deputy Chief Minister Arun Sao hoisted the national flag in Raigarh on the 76th Republic Day.

रायपुर। 76 वें गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।