धमतरी : जिले की तीनो विधानसभा के लिये आज से अधिसूचना जारी हो चुकी है और भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान भी गति पकड़ चुका है। आगामी एक नवंबर को जिले की तीनो विधानसभा कुरुद धमतरी एवं सिहावा के अधिकृत प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने भव्य रैली के रुप मे नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये प्रस्थान करेंगे। जिलाध्यक्ष रामु रोहरा द्वारा आज एक अतिआवश्यक बैठक आहूत कर धमतरी विधानसभा हेतू चुनाव संचालन समिति बनाकर प्रमुख पदाधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया गया।
चुनाव संचालन समिति में संयोजक के रूप में जिलाध्यक्ष रामु रोहरा एवं विधानसभा धमतरी के विधायक पद हेतु पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती रंजना साहु के अलावा चुनाव संचालक राजेन्द्र शर्मा, इन्दर चोपड़ा, श्रीमती अर्चना चौबे, निर्मल बरडिय़ा, कालिदास सिन्हा, डॉ एन पी गुप्ता, श्रीमती सरला जैन, भूपेश शाह, प्रीतेश गांधी, नरेन्द्र रोहरा, नवीन साँखला, विजय साहु, शिवदत्त उपाध्याय, प्रकाश गोलछा, तेजराम साहु, नेहरू निषाद , कुंजलाल देवांगन, बालाराम साहु, श्रीमती खिलेश्वरी किरण, शशि पवार, भगत यादव, श्रीमती श्यामा साहु, महेंद्र पंडित, सुश्री पार्वती वाधवानी, श्रीमती हेमलता शर्मा, राजीव सिन्हा एवं कविन्द्र जैन शामिल किये गये।
सभी के मध्य कार्य विभाजन कर अनुशासित ढंग से चुनाव प्रचार कर प्रत्याशी के पक्ष मे वातावरण बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। धमतरी विधानसभा मे चुनाव हेतु संगठन मंत्री के रुप मे पधारे राजेन्द्र तिवारी भी उक्त बैठक मे उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला संवाद प्रमुख कविन्द्र जैन ने दी।