छत्तीसगढ़
महासमुंद पहुंचे भूपेश बघेल,शोक संतप्त आलोक चंद्राकर और उनके परिजनों को बंधाया ढांढस

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को महासमुंद के प्रवास के दौरान पूर्व ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष आलोक चंद्राकर के घर पहुंचे। उनके सुपुत्र लक्ष्य चंद्राकर के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री बघेल ने लक्ष्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आलोक चंद्राकर और उनके शोकसंतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी मुख्यमंत्री के साथ थे। गौरतलब है कि होली के दिन बरोंडाबाजार तालाब में नहाते समय तीन नवयुवक डूब गए थे। इनमें लक्ष्य चंद्राकर भी शामिल थे।
