छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
रायगढ़ में पहाड़ मंदिर विकास पर मंथन, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ में पहाड़ मंदिर समिति की बैठक में हिस्सा लिया, जहां मंदिर के समग्र विकास को लेकर अहम चर्चा हुई।
बैठक में मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। चौधरी ने समिति के सदस्यों से सुझाव लेते हुए कहा कि मंदिर के व्यवस्थित विकास के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि धार्मिक स्थलों का विकास सिर्फ आस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल को भी मजबूती मिलती है। इस दौरान नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।




