देशबड़ी खबरें

हैप्पी गुड फ्राइडे’ बोलने की गलती न कर देना, लोग बुरा मान जाएंगे

Good Friday 2024 :- आज यानि गुड फ्राइडे को सरकारी छुट्टी है, और लोग इस छुट्टी का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन गुड फ्राइडे के दिन अगर आप किसी ईसाई धर्म को मानने वाले के लिए हैप्पी गुड फ्राइडे कहेंगे तो वो बुरा मान जाएगा, ऐसा क्यों होगा हम आपको सिलसिले वार बताते हैं।

दरअसल गुड फ्राइडे की शुरुआत तब से होती है, जब यहूदियों के बीच ईसा मसीह की बढ़ती लोकप्रियता वहां के ढोंगी धर्मगुरुओं को अखरने लगी थीं उन्होंने पिलातुस को बताया कि खुद को ईश्वरपुत्र बताने वाला यह युवक पापी होने के साथ ईश्वर राज की बातें भी करता है। शिकायत मिलने के बाद ईसा पर धर्म की अवमानना के साथ राजद्रोह का आरोप लगाया गया।

इसके बाद ईसा को सूली पर मृत्यु दंड देने का फरमान जारी कर दिया गया। कोड़े-चाबुक बरसाने और कांटों का ताज पहनाने के बाद कीलों से ठोंकते हुए प्रभु यीशु को सूली पर लटका दिया गया। ईसा को जिस जगह सूली पर चढ़ाया गया था, उसका नाम गोलगोथा है। बाइबिल के अनुसार, ईसा मसीह को शुक्रवार के दिन सूली पर चढ़ाया गया था, इसीलिए इसे गुड फ्राइडे कहा जाता है।

गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म को मानने वाले अनुयायी गिरजाघर जाकर ईसा मसीह को याद करते हैं। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।

ईसाइयों की मान्यता के अनुसार, इस दिन ईसा मसीह ने पूरी दुनिया से बुराई को खत्म करने के लिए अपना बलिदान दिया था। गुड फ्राइडे के दिन को ईसाई लोग बड़े शोक के रूप में याद करते हैं, और फास्टिंग भी करते हैं। इसे ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इस लिए अगर आप ईसाई धर्म को मानने वाले किसी शख्स को हैप्पी गुड फ्राइडे कहने का सोच रहे हैं, तो बिलकुल न कहें, वो बुरा मान जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button