छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

पी एच ई मंत्री रुद्र गुरु समर्थक डॉ सौरभ निर्वाणी बने मध्यप्रदेश के प्रभारी

रायपुर। युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सौरभ निर्वाणी को असंगठित कामगार कांग्रेस के मध्यप्रदेश का संगठन प्रभारी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय मुख्यालय 24 अकबर रोड से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के पूर्व सांसद डॉ उदित राज ने जारी की है।

डॉ. सौरभ निर्वाणी ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, रविन्द्र चौबे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ,दिल्ली के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के साथ असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय का आभार व्यक्त किया है।

[button color=”purple ” size=”medium” link=”https://4rtheyenews.com/bjp-mahila-morcha-workers-tied-rakhi-to-police-personnel-in-kurud/” icon=”कुरूद में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी” target=”true” nofollow=”false”][/button]

डॉ निर्वाणी के दिल्ली एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रहते उस समय के तात्कालिक मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित के टीम का हिस्सा रहे है,डॉ निर्वाणी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने यह एक बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी है ,असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय के काम की शैली की कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रसंसा की हैl

उसी लकीर को वो आगे लेकर जाएंगे और मध्यप्रदेश में संगठन के नेताओ के साथ मिलकर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के हितों के लिए संगठन के माध्यम से काम करेंगे,उनकी नियुक्ति पर जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी,बेमेतरा जनपद अध्यक्ष रेवती साहू, जनपद पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष अंजली दद्दु मारकंडे जनपद उपाध्यक्ष रितेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बाल कुमारी ध्रुव,सुशीला जोशी,जनपद पंचायत सदस्य लाला भारती, कांग्रेस कार्यकार्यो ने हर्ष व्यक्त किया है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button