छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

पिकनिक स्पाट डूमरडीह में आठ साल की बच्ची की डूबने से मौत

कोरबा, पिकनिक मनाने के लिए रजगामार के डूमरडीह गए एक परिवार की आठ साल की बच्ची की नाला में डूबने से मौत हो गई है। इस घटना की वजह से परिवार सदमें में है।
दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह के साथ ही पिकनिक का दौर शुरू हो गया हैं।

इससे पिकनिक स्थल पर पानी में डूबने की घटनाएं भी बढ़ गई है। नेहरू नगर बाल्को निवासी व सुरक्षा कर्मी अरविंद एक्का समेत चार परिवार के सदस्य रजगामार क्षेत्र के डुमरडीह पिकनिक स्थल गए थे। इस दौरान परिवार के सदस्य खाना बनाने की तैयारी में जुट गए।

अरविंद की पुत्री आराध्या आठ वर्ष व उसकी सहेली अनुष्का सात वर्ष शौच के लिए समीप चले गए। पानी के लिए दोनों नाला पहुंचे, तब अराध्या का पैर दलदल मिट्टी में पड़ गया और वह गहरे पानी में समा गई। अनुष्का ने हाथ पकड़ कर खींचने का प्रयास किया, पर सफ ल नहीं रही।

परिजन उन्हें खोजते हुए स्थल पर पहुंचे, तब अनुष्का ने रोते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अरविंद एक्का समेत एक अन्य सदस्य पानी में उतर खोजने का प्रयास किए, जहां अरविंद का पैर आराध्या से टकराया। बाहर निकाल कर उसे कोसाबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रजगामार पुलिस ने मामला कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button