बॉलीवुड

बर्फ खुदाई थी प्रियंका चोपड़ा की पहली जॉब!

प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की उन हीरोइनों में शुमार हैं, जिन्होंने न तो ट्रोलर्स पर ध्यान दिया और न ही किसी काम को छोटा या बड़ा समझा।

इसी वजह से आज वह बॉलिवुड पर राज करने के बाद इंटरनैशनल लेवल पर भी खूब पॉप्युलर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। प्रियंका के फैंस उनके बारे में लगभग हर बात जानते होंगे, लेकिन एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता।

प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की उन हीरोइनों में शुमार हैं

प्रियंका ने भले ही अपने करियर की शुरुआत मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद 2002 में आई फिल्म तमिल फिल्म थामिजान से की, लेकिन उनकी पहली जॉब बर्फ खोदने की थी। प्रियंका ने इसका खुलासा यूएस मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में किया है। वीकली यूएस मैगजीन के साथ चैट के दौरान प्रियंका ने बताया कि उनकी पहली नौकरी बर्फ खोदने की थी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि चाहे फिल्में हों या टीवी शो, वह अपने स्टंट खुद ही करती हैं।

उनकी पहली जॉब बर्फ खोदने की थी

यह वाकई चौंकाने वाला है। प्रियंका के फैंस इस बारे में जान यकीनन हैरा न रह जाएंगे। फिल्म की बात करें, तो प्रियंका इन दिनों अमेरिकन टीवी सीरीज चंटिको में बिजी हैं। बॉलिवुड में वह सलमान खान स्टारर भारत से कमबैक करेंगी। करीब 10 साल बाद प्रियंका किसी फिल्म में सलमान के साथ काम करने जा रही हैं। इससे पहले दोनों 2008 में आई फिल्म गॉड तुस्सी ग्रेट हो में नजर आए थे। यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button