छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कल्याणपुर में हाथी हमले के पीड़ित परिवारों को तत्काल मिली 11 लाख रुपये की सहायता

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर सूरजपुर जिले के कल्याणपुर में हाथी हमले में जान गंवाने वाले दो ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत राशि प्रदान की गई। घटना पर गहरा दुख जताते हुए मंत्री ने अधिकारियों को बिना देरी के आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत दोनों प्रभावित परिवारों को 5 लाख 50 हजार रुपये-5 लाख 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। लाभार्थियों में कांति भोई और राजेश्वरी सिंह श्याम शामिल हैं। इसके अलावा डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर, सूरजपुर को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई।

मंत्री लक्ष्मी Rajwade ने कहा कि संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सरकार की प्राथमिकता है। हाथी-मानव संघर्ष को कम करने के लिए प्रशासन लगातार सतर्क है और भविष्य में भी प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत मिली है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसके लिए मंत्री और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button