देशबड़ी खबरें

जम्मू : पाक ने अरनिया में की भारी गोलाबारी, पुलिस कर्मी समेत 6 लोग घायल

जम्मू : जम्मू के अरनिया में पाकिस्तान की ओर से सोमवार सुबह की गई भारी गोलाबारी में एक पुलिस कर्मी समेत छह लोग घायल हो गए। धोखा देने में माहिर पाकिस्तान ने रविवार को दिन में सीमा पर शांति की गुहार लगाने के देर बाद रात को गोले दागना शुरू कर अपनी औकात दिखा दी। दो दिन सीमा पर शांति के बाद जम्मू के सांबा व जम्मू जिलों में पाकिस्तान की भारी गोलाबारी से दहशत का माहौल है। सीमा सुरक्षा बल की ओर से पाकिस्तान के गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने एहियात के दौर पर सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों को बंद रखा है। अंतराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी का सिलसिला गत सोमवार को शुरू हुआ था व इसमेें अब तक दो सीमा प्रहरियों समेत छह लोगों की मौत हुई है व दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं।

सुबह की गई भारी गोलाबारी में एक पुलिस कर्मी समेत छह लोग घायल हो गए

पाकिस्तानी रेंजर्स ने रविवार को दिन में सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर के अधिकारियों से टेलीफोन पर बात कर सीमा पर शांति कायम करने का आग्रह किया था। मुकरने में माहिर पाकिस्तान ने रात दस बजे के करीब सांबा जिले के रामगढ़, चमलियाल इलाकों के साथ पहले हल्के हथियारों व इसके बाद मोर्टार से गोले दागना शुरू कर दिए।वहीं सुबह सात बजे के करीब पाकिस्तान ने बिश्नाह के अरनिया में भारी गोलाबारी शुरू कर दी जिससे पुलिस के एक एसपीओ समेत छल लोग घायल हो गए।

चमलियाल इलाकों के साथ पहले हल्के हथियारों व इसके बाद मोर्टार से गोले दागना शुरू कर दिए

सुबह दस बजे के करीब पाकिस्तान की ओर से दागे गए दो शैल अरनिया में पुलिस थाने पर गिरे जिससे एसपीओ गुरचरण सिंह घायल हो गए। घायलों की पहचान बिश्नाह के पिंडी गांव के युवक यशपाल पुत्र तरसेम लाल, दर्शना देवी, पत्नी त्रिलोक सिंह, मोहेन्द्र कुमार, पुत्र हंस राज निवासी पिंडी चाढक़ां, अन्य घायलों की पहचान अभी नही हुई है। पाकिस्तान ने करीब एक घंटे में अरनिया, पिंडी चाढक़ां में दो दर्जन से अधिक मोर्टार शैल दागे। इनमें से कुछ अरनिया के अस्पताल के पास भी गिरे। पाकिस्तान की ओर से गोले दागने का सिलसिला जारी है लोग जान बचाने को घरों में छिपे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button