देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

ब्रिटेन में भारतीय आतंकी सरगना पर कड़ा शिकंजा: एफबीआई की ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़

विदेश में बैठकर भारत विरोधी साजिशें रचने और जुर्म का नेटवर्क चलाने वाले गैंगस्टरों के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने भारतीय मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपनी ’10 मोस्ट वांटed’ अपराधियों की सूची में शामिल कर लिया है और उस पर 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस प्रमुख गुर्गे ने अमेरिका और कनाडा की धरती को अपना सेफ-हाउस बना रखा था। लेकिन भारत सरकार के आक्रामक कूटनीतिक और खुफिया दबाव के आगे आखिरकार अमेरिका को भी घुटने टेकने पड़े। एफबीआई की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले अपराधियों के लिए दुनिया का कोई भी कोना अब सुरक्षित नहीं बचा है। भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर किसी भी देश की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की खुफिया एजेंसियों का बढ़ता समन्वय और कूटनीतिक आक्रामकता रंग ला रही है। पश्चिमी देशों में छिपे भारत-विरोधी तत्वों और गैंगस्टरों की उलटी गिनती अब शुरू हो चुकी है, और गोल्डी बराड़ पर यह शिकंजा इसका जीता-जागता सबूत है।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button