मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News

पहले रेमडेसिविर इंजेक्शन और अब प्लाज्मा की कालाबाजारी

मप्र में अब तक जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी के चलते कालाबाजारी के कई मामले सामने आये है, लेकिन अब प्लाज्मा की कालाबाजारी होने लगी है। ग्वालियर के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य के वार्ड बॉय, ICU अटेंडर एक ऑटो चालक एजेंट के साथ मिलकर प्लाज्मा बेच रहे थे। TI झांसी रोड मिर्जा आसिफ बेग ने खुद कोविड पेशेंट का परिजन बताकर एजेंट को जाल में फंसाया। एक बैग प्लाज्मा 20 हजार रुपए में खरीदना तय हुआ। जैसे ही आरोपी प्लाज्मा लेकर आया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें – मप्र के लोगों के लिए अच्छी खबर, संक्रमण की रफ्तार में 2% की कमी आई, राजधानी में नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी

https://www.youtube.com/watch?v=m-3xkXnthh4

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button