Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

वन मंत्री केदार कश्यप पहुंचे स्वर्गीय मुकेश चंद्रकर के घर

Forest Minister Kedar Kashyap reached the house of late Mukesh Chandrakar

रायपुर। वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज बीजापुर में पत्रकार स्वर्गीय श्री मुकेश चंद्रकर के निवास पहुंचे। मंत्री श्री केदार कश्यप ने श्री मुकेश चंद्रकर की नृशंस हत्या पर शोक जताया। उन्होंने श्री चंद्रकर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि हत्या में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले की गहन जांच-पड़ताल और दोषियों को सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पत्रकार स्वर्गीय श्री मुकेश के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके साथ थे।