मुख्यमंत्री ने 66 करोड़ 38 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के खोरपा में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खोरपा में करीब 66 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
भेंट-मुलाकात ग्राम खोरपा अभनपुर विधानसभा रायपुर
ग्राम सारखी के मनोज ने बताया कि 24 एकड़ खेत है, ऋण माफी के तहत तीन लाख कर्ज माफ हुआ है। हार्वेस्टर लेने का सपना था। कर्जमाफी से बचे पैसे, धान की बिक्री और राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि को मिलाकर १० लाख में सेकंड हैंड हार्वेस्टर खरीदा हूं। अतिरिक्त पैसों से ट्रेक्टर की किस्त भी पटाया।
मनोज ने बताया कि नरवा के पानी से गेहूं की फसल ली। पहले फसल नहीं ले पाते थे।गोबर भी बेच रहे हैं। बाड़ी में सब्जी लगाया हूं। बाड़ी योजना से इसमें मदद मिल रही है।