- GST की जीएसटीआर-3बी (जीएसटी रिटर्न) अब 22 फरवरी तक भरी जा सकती है.
- GST काउंसिल की बुधवार को हुई बैठक में 3बी फॉर्म दाखिल करने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया.
- अब रिटर्न 22 फरवरी तक दाखिल किया जा सकेगा.
- वहीं, जम्मू कश्मीर में 28 फरवरी तक दाखिल किया जा सकेगा.
- 1.50 करोड़ रुपए से अधिक टर्नओवर वाले कारोबरी GSTR-3B, GSTR-5 और GSTR-5A 22 फरवरी 2019 तक भर सकते हैं.
- इसमें उन्हें सभी तरह की सेल परचेज की जानकारी देनी होती है.
- जीएसआर-3बी रिटर्न में इनपुट टैक्स क्रेडिट, अंतर्राज्यीय कारोबार और अनरजिस्टर्ड डीलर के साथ किए गए बिजनेस, टैक्स फ्री वाले प्रोडक्ट की जानकारी देनी होती है.
छोटे कारोबारियों को GST काउंसिल ने दी राहत!









