Uncategorized

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में निकली दोपहिया वाहन में हेलमेट जागरूकता रैली

धमतरी। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में निकली गई दोपहिया वाहन में हेलमेट जागरूकता रैली। रैली में महापौर विजय देवांगन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी निवेदिता पॉल , उप पुलिस अधीक्षक अजाक सारिका वैद्य,यातायात प्रभारी के.देव राजू , थाना प्रभारी धमतरी भूनेश्वर नाग ,अर्जुनी प्रभारी गगन वाजपेई,रूद्री प्रभारी विनय पम्मार सुबेदार रेवती वर्मा एवं शहर के जे.सी.आई.एवं रोटरी संस्था के युवा साथी आज सबेरे  मोटर सायकल से दोपहिया वाहन में हेलमेट जागरूकता रैली निकालकर दी गई यातायात नियमों की जानकारी।

लगभग 35 युवाओं को हेलमेट वितरण भी किया गया।
साथ 100 पुलिस बलों के साथ शहर में दो पहिया मोटरसाइकिल हेलमेट जागरूकता रैली।
गांधी मैदान कोतवाली के पास से निकलकर विन्ध्यवासिनी मंदिर होते हुए गोकुलपुर,अंबेडकर चौक,रत्नाबाँधा चौक होते हुए ,मकई चौक,सिहावा चौक,अर्जुनी मोंड़ से वापस सदर बाजार होते हुए गांधी मैदान में समापन किया गया। इस हेलमेट जागरूकता रैली में यातायात सहित पुलिस लाईन के 100 पुलिस बल भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button