Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

पान दुकान की आड़ में हो रही थी हुक्का की होम डिलीवरी,डेढ़ लाख का सामान जब्त

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा में पान दुकान की आड़ में हुक्का की होम डिलीवरी का मामला सामने आया है। जन्नत पान पैलेस का संचालक राजा जुर्यानी हुक्का व प्लेववर की होम डिलीवरी करते पकड़ा गया है। संचालक के निसानदेही पर 5 नग हुक्का पाट व लगभग 1.5 लाख का जरदायुक्त रॉ मटीरीयल फ़्लेवर जब्त किया गया है।
पान दुकान में लिमिटेड लोगों से ऑर्डर लेकर आरोपी हुक्का की होम डिलीवरी करता था।कैफ़े होटल में हुक्का बंद होने के बाद अधिक पैसों की लालच में होम डिलीवरी कर रहा था। ग्राहक बन तेलीबंधा पुलिस ने रेड मारी। आरोपी
के खिलाफ कोत्पा एक्ट और पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Advertisement Carousel