Horoscope 11 december : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे मेष राशि वाले, जानें अन्य राशियों की स्थिति

Horoscope 11 december :ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा। वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध,शु्क्र और केतु हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल- (Horoscope 11 december)
मेष – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। लेखकों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम कहा जाएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की शरण में बने रहें।
एमपी के निकाय चुनाव की ये खबर भी पढ़ें
वृषभ – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका काम चल पड़ेगा। तबीयत से थोड़ा डिस्टर्बेंस हो सकता है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
मिथुन – किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए रोजगार की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब अच्छा चल रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क – भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्भव है। साथ ही गृहकलह भी सम्भव है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तुओं का दान करें।
सिंह – सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी। उसकी उपलब्धता होगी। फिर भी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम बदलाव की स्थिति में है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।
राशिफल- (Horoscope 11 december)
कन्या – वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में न उलझें। संतान पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। भगवान विष्णु की अराधना करें।
तुला – आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। नीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक – मन चिंतित रहेगा। खर्च को लेकर परेशान रहेगा। प्रेम,स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे आप। नीली वस्तु पास रखें।
धनु – भाग्यवश कोई काम बनेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। सम्मान पर कोई आंच न आए,इस पर ध्यान दें। बाकी प्रेम,व्यापार सही चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें
मकर – शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापार सही चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
कुंभ – जीवनसाथी का सानिध्य होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छी स्थिति है। पीली वस्तु पास रखें।
मीन – कोई नई शुरुआत न करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। व्यापार और प्रेम आपका ठीक चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।