Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

राशिफल 27 अप्रैल : मिथुन राशि वालों का व्‍यवसाय अच्‍छा होगा, कन्‍या राशि वालों में सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा, जानें अन्य राशियों के हाल

rashi

राशिफल-
मेष-
मन चिंतित बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक स्थिति खराब रहेगी। ज्‍यादा सोचने के शिकार होंगे। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चलते रहेंगे। हरी वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। व्‍यवसाय अच्‍छा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम की स्थिति बेहतर है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भी ठीक चल रहे हैं। हरी वस्‍तु का दान करें।

कर्क-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। गणेश जी की अराधना करते रहें।

सिंह-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमालाप का समय मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत सही चल रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ा सुधार होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्‍टर्ब फील करेंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति थोड़ी तू-तू, मैं-मैं वाली है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे।

धनु-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे।

मकर-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से सुधार की ओर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। प्रेम आपका साथ दे रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

कुंभ-व्‍यवसायिक लाभ होगा। भाइयों-मित्रों सबका साथ होगा। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से आगे बढ़ता रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।

मीन-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। आर्थिक मामले चलते रहेंगे। बस अभी किसी को रुपए-पैसे न दें। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करते रहें।

Advertisement Carousel