देशबड़ी खबरें

जोधपुर : में पीएम ने किया पराक्रम पर्व का उद्घाटन

जोधपुर : पाकिस्तान द्वारा पाले जा रहे आतंकियों के खिलाफ भारतीय सैनिकों द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को दो साल पूरे हो गए हैं। नियंत्रण रेखा के उस पार जाकर भारतीय सैनिक आतंकियों पर कहर बनकर टूट पड़े थे। पूरा देश आज उन जवानों के पराक्रम को याद कर गर्व का अनुभव कर रहा है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जोधपुर में सैनिकों के बीच पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कोणार्क युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही पराक्रम पर्व की शुरुआत भी हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें – नईदिल्ली : पीएम मोदी आज करेंगे पेमेंट्स बैंक का उद्घाटन

आपको बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर देशभर में होनेवाले कार्यक्रम को 2019 के लोकसभा चुनाव के नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 28 से 30 सितंबर तक देश के 51 शहरों में पराक्रम पर्व का आयोजन किया जाएगा। पीएम ने जोधपुर मिलिटरी स्टेशन पर सेना के पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

2018 9image 10 38 319267070dd ll

पीएम ने सेना की रक्षा तैयारियों और साजोसामान पर आधारित प्रदर्शनी देखी। इस दौरान सेना के बैंड ने कदम कदम बढ़ाए जा धुन बजाई। प्रदर्शनी के दौरान लगातार भारतीय जवानों के पराक्रम की वीर गाथा सुनाई गई।

ये खबर भी पढ़ें – वलसाड : तय समय में हमारी सरकार पूरे कर रही है काम:मोदी

प्रदर्शनी स्थल के एक छोर पर खड़े लोगों के सामने जब प्रधानमंत्री पहुंचे तो भारत मां की जय के नारे जोर-शोर से लगाए गए। पीएम ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

ये खबर भई पढ़ें – वलसाड : तय समय में हमारी सरकार पूरे कर रही है काम:मोदी

इससे पहले शुक्रवार सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम आज कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होंगे। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उनके साथ मौजूद हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button