Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में कृषि कानून पर चर्चा, जनता को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बातें

pmmodi

नई दिल्ली: पांच राज्यों में चुनाव और किसान आंदोलन के बीच राजधानी दिल्ली में आज बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक हो रही है. इस बैठक में बीजेपी महासचिव ने बताया कि कृषि कानूनों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार में होने का मतलब यह नहीं कि हम जनता से अलग हो जाए. हमको जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर जनता के बीच जाना होगा.

साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी भी जनता तक पहुंचानी होगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं की ये बैठक चल रही है. जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी बैठक को संबोधित किया. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.”