स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली: पीएम मोदी के कूटनीतिक चक्रव्यूह के आगे झुका यूरोप, डिफेंस और ट्रेड में भारत का डंका!

वैश्विक आर्थिक और सामरिक मंच पर भारत की ताकत का लोहा अब पूरा यूरोप मान रहा है। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी उच्चस्तरीय वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक ‘माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप पैक्ट’ पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इतना ही नहीं, यूरोप ने भारतीय निर्यात के लिए अपने बाजारों के दरवाजे और चौड़े कर दिए हैं, जिससे भारत के व्यापारिक प्रभुत्व में जबरदस्त इजाफा होना तय है।
पश्चिमी देशों द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर आधिपत्य जमाने के दिन अब बीत चुके हैं। पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने स्विट्जरलैंड जैसे तकनीक और बैंकिंग के दिग्गज देश को रक्षा और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में गहरी साझेदारी के लिए सहमत कर लिया है। यह समझौता न केवल भारतीय प्रतिभाओं को स्विट्जरलैंड में नए अवसर देगा, बल्कि मेक इन इंडिया के तहत भारतीय सामानों को यूरोपीय बाजारों में एक नया मुकाम भी प्रदान करेगा।
यह कूटनीतिक कामयाबी यह साबित करती है कि आज का भारत वैश्विक एजेंडा तय कर रहा है। भारत के बढ़ते आर्थिक और सामरिक कद के सामने यूरोप के प्रमुख राष्ट्र अब समानता के आधार पर साझेदारी करने को मजबूर हैं।
ये खबर भी पढ़ें —:



