Crime

एक ही जगह पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें, कहीं और नहीं पढ़ोगे!

 1)  दुर्ग :  कबाड़ी गिरफ्तार, माल बरामद
दुर्ग  : पुलगांव पुलिस ने आज एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर उसके पास से बड़ी मात्रा में कबाड़ समान जप्त किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अजय टंडन ग्राम नगपुरा का निवासी है। वह अवैध रूप से कबाड़ के धंधे का संचालन कर रहा था। पुलगांव पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 41 (1) व 379 के तहत कार्यवाही की है।

 2)  दुर्ग : महमरा एनीकेट में मिला युवक का शव
दुर्ग  :  शिवनाथ नदी महमरा एनीकेट में आज सुबह एक युवक का शव मिला। फि रहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव अकड़ चूका है। जिससे युवक के एक दिन पहले नदी में डूबने का अनुमान लगाया जा रहा है। युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास की बताई गई है। हुलिए से युवक सामान्य क द काठी का है। उसने आसमानी रंग का फू ल शर्ट व नीले रंग की जीन्स पहन रखी है। शव के शिनाख्त के अभाव में पुलिस ने शव को स्थानीय मर्रच्यूरी में सुरक्षित रखवाया है। कोतवाली पुलिस ने मृत युवक के वारिशन की तलाश में प्रयास तेज कर दिए हैं।

 3)  रायपुर :  कोर्ट से फरार हुआ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
रायपुर  : आबकारी एक्ट में गिरफ्तार आरोपी पेशी के दौरान मंगलवार की शाम न्यायालय परिसर से भाग निकला था, जिसे देर शाम को गुढिय़ारी पुलिस ने फिर से धरदबोचा।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुढिय़ारी पुलिस ने मंगलवार की दोपहर अशोक नगर बौद्ध विहार के पास सफेद थैला में रखे अवैध शराब के साथ आरोपी सुभाष बोरकर पिता मधुसुदन बोरकर 25 वर्ष निवासी विकाश नगर गुढिय़ारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को जेएमएफसी कृष्णा मुरारी शर्मा के कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को शाम करीब साढ़े 5 बजे जेल दाखिल करना था। पुलिस टीम उसे न्यायालय परिसर के ही अस्थाई जेल में रखा हुआ था, जेल ले जाने के दौरान अचानक आरोपी ने पुलिस कर्मियों को चकमा दिया और भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के संबंध में लगातार पतासाजी की और कल देर शाम आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया।
 
 4)  रायपुर :  उरला इलाके में औचक जांच : 124 संदिग्ध चढ़े पुलिस के हत्थे
रायपुर  :  शहर के आउटर क्षेत्रों में बाहरी, अजनबी, संदिग्ध व्यक्तियों के ठहरने की मिल रही शिकायतों को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आज थाना उरला के औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने करीब 124 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर में होने वाले अपराधों की रोकथाम और बाहरी, अजनबी, संदिग्ध लोगों की धरपकड़ करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार औचक जांच अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में आज सुबह उरला इलाके के औद्योगिक इलाकों और इसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान 4 सीएसपी, 8 थाना प्रभारी, 4 उपनिरीक्षक, 6 सहायक उपनिरीक्षक, 8 प्रधान आरक्षक एवं 200 आरक्षकों के बल के साथ पुलिस टीम ने क्षेत्र के करीब 800 मकानों में जांच-पड़ताल किया। इस दौरान किराएदारों, मकान मालिकों  की पहचान की गई। बाहरी, अजनबी, संदिग्धों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ करीब 124 संदिग्ध लगे। जिनकी तस्दीक हेतु उन्हें थाना लाया गया है।
 
 5) कोरबा :  गांजा बेचने वालों पर कार्यवाही
कोरबा  :  पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री मयंक श्रीवास्तव ने नशीली वस्तुओं की बिक्री करने वालो के खिलाफ  लगातार कार्यवाही के निर्देश थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में एस डी ओ पी कटघोरा श्री संदीप मित्तल के नेतृत्व में एक सँयुक्त टीम गठित कर अवैध रूप से गांजा बेचने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर राताखार निवासी आशा महंत पति सागर महंत 35 वर्ष अटल आवास, परमेश्वर कँवर पिता बलभद्र कँवर 24 वर्ष निवासी सलिहाभांठा थाना उरगा, लक्ष्मी नारायण खैरवार पिता वेदराम खैरवार 20 वर्ष  साकिन सलिहा भांठा थाना उरगा जिला कोरबा एवं एक 16 वर्षीय नाबालिक के पास से राताखार से कुल साढ़े तीन किलो गाँजा बरामद कर कोतवाली कोरबा में एन डी पी एस की धारा 20 ख के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
 
 6)  रायपुर : अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
रायपुर  : मौदहापारा पुलिस ने बॉम्बे मार्केट नेताजी होटल के पास अवैध शराब रखे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 पाव एवं 1 बॉटल अंग्रेजी शराब व 7 बॉटल बीयर बरामद किया है।
मौदहापारा थाना से मिली जानकारी के अनुसार कल रात पुलिस को सूचना मिली की बॉम्बे मार्केट नेताजी होटल के पास दो युवक अवैध रूप से शराब रखे हुए है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी दीपक विश्वकर्मा पिता गोवर्धन विश्वकर्मा 29 वर्ष निवासी बढ़ईपारा व लेखनाथ पवडेल पिता पितांबर पवडेल 27 वर्ष निवासी सेक्टर 3 देवेन्द्र नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 पाव एवं 1 बॉटल अंग्रेजी शराब व 7 बॉटल बीयर बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34-1 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 
 7)  रायपुर :  पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट
रायपुर  :  कुशालपुर मंदिर चौक के पास पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने एक युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लेखराम साहू पिता सुंदरलाल साहू 18 वर्ष कुशालपुर का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल शाम प्रार्थी घुमने निकला था तभी कुशालपुर हनुमान मंदिर चौक के पास आरोपी छोटू सोनी, आकाश यादव, विकाश यादव व सोमनाथ साहू ने पुरानी रंजिश के चलते प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 8) रायपुर :  युवक पर ब्लेड से हमला
रायपुर  : कबीरनगर गार्डन के पास युवक पर ब्लेड से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रूचिर कुमार मिश्रा पिता स्व. सिद्धकुमार मिश्रा 44 वर्ष कबीरनगर का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल शाम वाल्मिकीनगर में रहने वाला आरोपी राहुल मंडावी ने प्रार्थी के पुत्र सुर्रपण मिश्रा के गाल पर ब्लेड से हमला कर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 9) रायपुर :  घर में रखे बैग से नगद 3 हजार पार
रायपुर  :  चौबे कालोनी स्थित घर से अज्ञात चोर ने 3 हजार रूपए पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिखर साहू पिता सुकरू साहू 40 वर्ष चौबे कालोनी सरस्वती नगर का रहने वाला है। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर प्रार्थी के घर में अज्ञात चोर प्रवेश कर बैग में रखे नगदी 3 हजार रूपए पार कर दिया। जब प्रार्थी को पता चला तो उसने इसकी शिकायत सरस्वती नगर थाने में की। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 
 10) रायपुर :  दुकान का ताला टूटा, नगदी सहित 3 नग मोबाईल पार

रायपुर  : बीरगांव मेनरोड स्थित दुकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर ने नगदी 5 हजार सहित 3 नग मोबाईल पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुरेश सोनप्यारे पिता जीवनलाल 40 वर्ष कैलाशनगर बीरगांव का रहने वाला है। प्रार्थी मोबाईल दुकान चलाता है। बताया जाता है कि 18-19 फरवरी की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ने प्रार्थी के दुकान का शटर का ताला तोडक़र दराज में रखे नगदी 5 हजार सहित 3 नग मोबाईल फोन व एक पेनड्राईव पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती करीब 30 जार रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 
 11)  रायपुर :  घर से ओप्पो मोबाईल पार

रायपुर  : दिनदयाल आवास कबीरनगर स्थित मकान से अज्ञात चोर ने चार्जिंग में लगे ओप्पो मोबाईल पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश कुमार शर्मा पिता ओम प्रकाश शर्मा 48 वर्ष दिनदयाल आवास कबीरनगर का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल शाम अज्ञात चोर प्रार्थी के घर में प्रवेश किया और चार्जिंग में लगे ओप्पो मोबाईल पार कर दिया। चोरी गए मोबाईल की कीमत करीब 8 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

12 ) कोरबा :  यात्री का बैग चोरी करते युवक सीसीटीवी में कैद
कोरबा  : सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर स्थित नए बस स्टैंड से एक युवक ने यात्री का बैग पार कर दिया। यात्री को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने बस स्टैंड में काम पर लगे लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। यहां पहुंचने पर पुलिस जब बस स्टैंड परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो यहां से एक युवक यात्री का बैग लेकर भागता हुआ दिखा। जिसके आधार पर उसकी तस्दीक कर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 13)  रायपुर :  लेपटाप व मोबाईल चुराने वाला अधेड़ गिरफतार
रायपुर  : दुकान में घुसकर लेपटाप व मोबाईल चोरी करने वाला अधेड़ को गोलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लेपटाप व दो नग मोबाईल बरामद किया है।गोलबाजार थाना से मिली जानकारी के अनुसार गणेशराम नगर गोलबाजार निवासी प्रार्थी राजेश लोहाना 42 वर्ष ने थाने में शिकायत किया था कि 11-12 फरवरी की दरम्यानी अज्ञात चोर ने प्रार्थी के दुकान में प्रवेश कर दराज में रखे लेपटाप व तीन नग मोबाईल फोन पार कर दिया था। इसी तरह दूसरे मामले में प्रार्थी तरल मोदी 50 वर्ष निवासी मोदी सन्स दुकान मालवीय रोड ने थाने में शिकायत किया था कि 26 दिसंबर 2017 को अज्ञात चोर ने उसके दुकान में चोरी के नियत से घुसा था। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच में लिया था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज आरोपी मोह.अहमद खान 48 वर्ष निवासी धोबी गली बैजनाथपारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लेपटाप व दो नग मोबाईल जप्त किया है।
 
 14)  रायपुर :  पेशी के दौरान न्यायालय परिसर से बंदी फरार

रायपुर  : आबकारी एक्ट में गिरफ्तार आरोपी पेशी के दौरान मंगलवार की शाम न्यायालय परिसर से भाग निकला। मामले में सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुढिय़ारी पुलिस ने मंगलवार की दोपहर अशोक नगर बौद्ध विहार के पास सफेद थैला में रखे अवैध शराब के साथ आरोपी सुभाष बोरकर पिता मधुसुदन बोरकर 25 वर्ष निवासी विकाश नगर गुढिय़ारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आज शाम को आरोपी सुभाष को लेकर पेशी में पहुंचा था जहां आरोपी को जेएमएफसी कृष्णा मुरारी शर्मा के कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को शाम करीब साढ़े 5 बजे जेल दाखिल करने ले जा रहे थे तभी आरोपी मौका देखकर न्यायालय परिसर से भाग निकला। मामले में सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।
 
 15)  रायपुर :  साली को अश्लील मैसेज करने वाला जीजा गिरफ्तार
रायपुर :  फेसबुक के माध्यम से साली को अश्लील मैसेज व फोटो भेजकर परेशान करने वाला जीजा को सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले की खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सन् 2006-07 में गीतांजली नगर निवासी प्रार्थिया हरप्रीत कौर चांवला की बड़ी बहन का विवाह धनबाद झारखंड निवासी आरोपी सुरेन्द्र सिंह चांवला से हुआ था।  शादी के बाद से ही आरोपी सुरेन्द्र सिंह प्रार्थिया पर गलत निगाह रखता था और सन् 2013 में फेसबुक के माध्यम से आरोपी अपनी साली प्रार्थिया हरप्रीत कौर से बातचीत कर परेशान करने लगा। जिसकी जानकारी प्रार्थिया ने अपने परिवार को दी। सन् 2016 में प्रार्थिया का विवाह तय हुआ तब उसके जीजा आरोपी सुरेन्द्र सिंह चांवला ने फेसबुक के माध्यम से अश्लील मैसेज व फोटो भेजकर प्रार्थिया को परेशान करने लगा और स्वयं से शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। जब प्रार्थिया ने मना किया तो आरोपी अपनी साली के ससुराल राऊरकेला उड़ीसा में जाकर हंगामा करने लगा वह मारपीट पर उतारू हो गया। जिसके बाद आरोपी फेसबुक में अलग-अलग फर्जी आईडी बनाकर प्रार्थिया के रिश्तेदारों को मैसेज भेजने लगा। जिससे परेशान होकर प्रार्थिया ने इसकी शिकायत सिविल लाईन थाने में की। मामले मेंं पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button