छत्तीसगढ़
राजधानी में अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,10 किलो मादक पदार्थ जब्त

रायपुर। गंज थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किया है। आरोप के बैग से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा की कीमत लगभग 1,00,000 रुपए आंकी गई। आरोपी के खिलाफ थाना गंज में धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी गांजा को ओडिसा से लाकर बनारस (उ.प्र.) तस्करी करने की फिराक में था।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बंशीराम गोड़ ( 20 साल) निवासी बइसाडीह थाना कुदई जिला नौरंगपुर ओडिसा का रहने वाला है। 17 मार्च को रेलवे स्टेशन रोड स्थित मिलन स्वीट्स के पास थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। आरोपी को रंगेहाथ दबोचा गया।