छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कोरोना ब्रेकिंग: छग में आज कितने कोरोना मरीज ठीक हुए और कितने शेष रहे ?

रायपुर, कोरोना की जंग लड़ रहे छत्तीसगढ़ में आज एक बार फिर राहत की खबर सामने आई है, यहां दो और कोरोना मरीजों को अस्पताल से छूट्टी दे दी गई है, इसकी जानकारी खुद सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी, उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा –

“कटघोरा निवासी 2 अन्य मरीज आज AIIMS द्वारा डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस की संख्या 3 है। हमारे नर्सिंग ऑफिसर सहित सभी 3 लोगों की हालत स्थिर है। आशा है सभी जल्द स्वस्थ होकर घर वापस लौटेंगे।”

आपको बता दें कि अब छत्तीसगढ़ में अब 37 में से महज 3 कोरोना संक्रमित मरीज ही शेष रह गए हैं, जिनमें दो कटघोरा के हैं, जबकि एक चिकित्साकर्मी जो रायपुर से हैं. सीएम ने भी उम्मीद जताई है कि ये तीनों भी जल्द ठीक होकर अपने घर वापस लौटेंगे.

 

National Chhattisgarh  Madhyapradesh  से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button