ईरान का अल्टीमेटम: अमेरिकी हमले पर वो नया हथियार दिखाएंगे, जिससे पूरी दुनिया थर्रा उठेगी!

मध्य पूर्व में बारूद का ढेर कभी भी फटने को तैयार है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता हुसैन मोहेब्बी ने अमेरिका को खुली धमकी दे डाली है कि अगर उस पर एक भी हमला हुआ तो ईरान ऐसे खौफनाक और नए हथियारों का इस्तेमाल करेगा जिससे पूरी दुनिया सन्न रह जाएगी।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध को लेकर निर्णायक रुख अपनाने की बात कही है और रणनीतिक तेल मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को बंद रखे जाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय तनाव चरम पर है। तेहरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के आगे घुटने टेकने के बजाय तबाही का वो मंजर दिखाएगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।
सुपरपावर अमेरिका और ईरान के बीच की यह तनातनी अब महज जुबानी जंग नहीं रही, बल्कि एक विनाशकारी महायुद्ध का रूप ले चुकी है। अगर अमेरिका की तरफ से जरा सी भी चूक हुई, तो इसका खामियाजा पूरे मध्य पूर्व के साथ-साथ पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को भुगतना पड़ेगा।




