छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

जगदलपुर : रमजान में रोजदारों को राहत दे रहे सऊदी अरब से मंगवाए गए खजूर

जगदलपुर : इस वर्ष रमजान माह का सिलसिला जारी है और रमजान के महीने में रोजा रखने वाले रोजादारों को खजूर इस गर्मी में भरपूर राहत दे रहा है। इससे बाजार में खजूर की मांग बढ़ गई है। व्यापारियों ने इस वर्ष सउदी अरब से आये हुये मुंबई पहुंचे खजूर की बड़ी खेप मंगवाई है, जो हाथों हांथ बिक रही है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों गर्मी में लाल खजूर सहित काला खजूर बिना बीज का खजूर जैसे उत्तम गुणवत्ता के खजूर उपलब्ध है। रमजान के महीने में खजूर खाने के बारे में बतात हुए रोजादारों ने कहा कि खजूर खाने से कई लाभ होते हैं।

महीने में रोजा रखने वाले रोजादारों को खजूर इस गर्मी में भरपूर राहत दे रहा है

इस संबंध में यह मान्यता है कि खजूर में कई प्रकार के पोषण तत्व के साथ-साथ ब्लडप्रेशर, डीहाईड्रेशन, रक्तचाप व ह्दय को भरपूर ताकत के तत्व शरीर को प्राप्त होते हैं तथा यह एक संतुलित प्राकृतिक आहार है। जिसका सेवन इस गर्मी के दिनों में भी लाभप्रद हो रहा है। खजूर खाने से रोजा रखने वाले रोजादारों को प्यास का अनुभव दिन को भीषण गर्मी में नहीं होता। इसलिए खजूर का सेवन रोजादारों द्वारा किया जा रहा है।

2 ) अम्बिकापुर : सिंह देव ने की मजदूरी, जनघोषणा पत्र के संबंध में मजदूरों से भी लिया सुझाव

अम्बिकापुर : बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हांथों में कुदाल लिए नजऱ आये। इस दौरान ना केवल सिंह देव ने कुदाल ही हांथों में थाम बल्कि मिट्टी की खुदाई भी की। दरअसल कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष सिंह देव आम जनता के बीच जा रहे हैं और उनसे जनघोषणा पत्र के लिए उनकी राय ले रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में घोषणा पत्र के सुझाव के लिए सुबह मनरेगा मजदूरों से सुझाव लेने ले लिए सरगुजा जिले के अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम नवाबन्ध पहुच कर सिंह देव ने मनरेगा मज़दूरों से बातचीत की एवं उनसे घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिए।

 

बातचीत के दौरान मजदूरों ने बताया कि मिट्टी कड़ी होने के कारण हाथो में छाले पड़ जाते है। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने भी मज़दूरों के साथ कुदाल चलकर मिट्टी खोदा। गौरतलब है कि कांग्रेस के जनघोषणा पत्र के संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष इन दिनों गांव-गांव के हर मजरे टोले में जा रहे हैं। कांग्रेस जनघोषणा पत्र के लिए आम जनता के सुझाव ले रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button