देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

Jio का  130 रुपये वाला सबसे सस्ता प्लान, 28 दिन वैधता

नईदिल्ली, (Fourth Eye News) पिछले दिनों जियो ने पहले अपना 2020 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया. इसके बाद 1299 रुपये वाले प्लान की वैधता में भी कमी कर दी गई. लेकिन इस खबर में आप देखेंगे जिओ का सबसे सस्ता 28 दिनों तक चलने वाला प्रीपेड प्लान.

यदि आपके पास भी जियो का सिम कार्ड है और आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसकी कीमत कम हो और वैधता अधिक तो यह खबर आपके लिए है। जियो के पास एक 129 रुपये का प्री-पेड प्लान है। यह प्लान स्मार्टफोन यूजर्स के लिए है।

जियो के 129 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है लेकिन जियो से दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट्स की कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान में कुल 300 एसएमएस की भी सुविधा है।

इस प्लान में जियो के सभी एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा जिनमें जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे एप्स शामिल हैं। इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा मिलता है। ऐसे में यह प्लान कॉलिंग करने वालों के लिए परफेक्ट है, लेकिन डाटा यूजर्स के लिए यह प्लान नहीं है।

बता दें कि जियो के AFFORDABLE PACKS सेक्शन में ही 1299 रुपये का प्लान है जिसकी वैधता जियो ने अब कम कर दी है। पहले इस प्लान की वैधता 365 दिनों की थी लेकिन अब 336 दिनों की वैधता रह गई है। इस प्लान में 24 जीबी डाटा मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button