ज्योतिष

डॉ. अमृता करुणेश्वरी जी से जाने,आज का राशिफल ( 27 जुलाई 2018 )

मेष राशि

काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। ऑफिस में आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

वृषभ राशि

आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। पुराने समय से रूका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।

मिथुन राशि

फाइनेंस से जुड़े फैसले आज ले लें। आगे के दो तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभकार्य की बातचीत हो सकती है। पुराना प्यार लौट सकता है। शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा।

कर्क राशि

आपमें से कुछ लोगों का दिल आध्यात्म और मेडीटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है।

सिंह राशि

जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। प्रमोशन में बढोत्तरी की चर्चा हो सकती है। कर्ज से मुक्ति भी मिलेगी।

कन्या राशि

क्रिएटिव कामों में रूचि बढ़ेगी। उसके जरिए थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन शाम तक टल भी जाएगी। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें।

तुला राशि

घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नजऱ रखें।

वृश्चिक राशि

अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। राजनीति में रूचि बढेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है लेकिन रिश्ते मजबूत होंगे।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=4ENhP4iQHPI&t=4s

 

धनु राशि

ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भागदौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती।

मकर राशि

घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने कामों को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अंत में संतुष्टि मिलेगी।

कुंभ राशि

सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्या पता बिजनस के प्यार की डील भी फिक्स हो जाए।

मीन राशि

दिन धीमी गति से शुरू हो सकता है। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, दोपहर में वही आपको खुशी देगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नजीते शाम तक मिलने लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button