
कोरिया : जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर चौकी के ग्राम महराजपुर में गुरुवार की रात बकरा बेचने के विवाद में मंझले भाई सदन खेस ने अपने छोटे भाई बदन खेस (21) को टांगिया मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था, जिस इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ स्थित हास्पिटल भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक बकरे को बेचने के लिए कह रहा था। इस पर आरोपी सदन खेस ने आपत्ति दर्ज करवाई। उसने कहा कि बकरा दीदी का है तो उसे कैसे बेच सकते हैं।
इसी बात को लेकर दोनों भाईयों सदन खेस और बदन खेस में विवाद शुरु हो गया। विाद के दौरान बदन खेस ने गुलेल से सदन खेस पर हमला कर दिया, जिससे नाराज सदन खेस ने घर में टांगिया उठाया और बदन खेस पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। टांगिया मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस आरोपी को पकडऩे की कोशिश कर रही है।
2 ) रायपुर : मामूली बात पर युवक से मारपीट
रायपुर : अनुपम नगर स्थित कंवर नर्सिंग होम के पास दो युवकों ने एक युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सूरज निर्मलकर पिता संतोष निर्मलकर 22 वर्ष शक्तिनगर पंडरी का रहने वाला है।
बताया जाता है कि कल शाम प्रार्थी अनुपम नगर स्थित कंवर नर्सिंग होम के पास गया था तभी आरोपी चंद्रमणी तांडी व अनिकेश शर्मा प्रार्थी के पास आए और मेरा नाम गवाही में क्यों लिखवाएं हो कहते हुए प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
3 ) रायपुर : दामाद ने ससुर को दांत से कांटकर किया घायल
रायपुर : भाठागांव रावतपुरा कालोनी दामाद ने ससुर को दांत से काटकर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लोलस मिंज पिता स्व. आसाप मिंज 64 वर्ष ग्राम रिसदी कोरबा का रहने वाला है। बताया जाता है कि प्रार्थिया अपनी बेटी को लेकर अपने दामाद के पास रावतपुरा कालोनी भाठागांव में छोडऩे आया था।
जिसके बाद प्रार्थी के बेटी व दामाद आपस में लडऩे लगे तो प्रार्थी ने बीच बचाव किया तो आरोपी दामाद अरविंद खलको ने दांत से प्रार्थी के अंगुली को काटकर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत अपराध दर्ज किया है।
4 ) रायपुर : घर से 5 नग मोबाईल सहित जेवर पार
रायपुर : मौलीपारा तेलीबांधा स्थित मकान से अज्ञात चोर ने 5 नग मोबाईल सहित सोने-चांदी के जेवर पार कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कुमार पुजा मिर्झा पिता स्व. सेवाराम मिर्झा 21 वर्ष मौलीपारा की रहने वाली है। प्रार्थिया किराए से रहती है और हाईवे हाट रेस्टोरेंट में काम करती है। बताया जाता है कि 21 जून को प्रार्थिया के घर मेहमान आया था। जिससे प्रार्थिया घर का दरवाजा खोलकर सो गई।
जब सुबह उठी तो देखा की चार्जिंग में लगे दो नग मोबाईल, सोने का लॉकेट, चांदी का दो चैन, अंगुठी सहित नगदी 500 रूपए अज्ञात चोर ने पार कर दी। वहीं चोरों ने प्रार्थिया के पड़ोस में रहने वाले इरफान खान के घर से दो नग मोबाईल व नंदुलाल बंजारे के घर से एक मोबाईल पार कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।