रायपुर : कांग्रेस भवन में आज जिला एवं ब्लॉक स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व सांसदों के अलावा सभी जिलों एवं ब्लाक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने की। इस बैठक में धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, सांसद छाया वर्मा, राजकमल सिंघानिया, गुरूमुख सिंह होरा, धनेश पाटिला, रमेश वल्र्यानी, गिरीश देवांगन, शैलेष नितिन त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस भवन में आज जिला एवं ब्लॉक स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई
बैठक में राहुल गांधी के प्रदेश दौरे पर कांग्रेसजनों के उत्साह और कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री बघेल ने प्रसन्नता जताई। वहीं 25 मई को झीरमघाटी की घटना की बरसती हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया। जिसमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, टीएस सिंहदेव, कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष चरणदस महंत एवं अन्य सभी प्रमुख प्रदेश के नेता उपस्थित रहेंगे। इसके पूर्व केसलूर में संकल्प यात्रा प्रारंभ की जाएगी तथा फरसगांव में स्व. शहीद महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
वहीं 25 मई को झीरमघाटी की घटना की बरसती हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया
बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों से जिला, तहसील, ब्लॉक स्तर पर बूथ के गठन को लेकर भी चर्चा की गई, जिसमें बूथ स्तर पर गठन पर जोर दिया गया। उन्होंने शक्ति ऐप से सभी को जुडऩे की अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का काम 15 मई से 15 जून के मध्य होगा। जिसमें सभी को अपने-अपने स्तर पर इसमें सक्रियता से भाग लेकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाना होगा।