ज्योतिष

डॉ. अमृता करुणेश्वरी जी से जानें.आज का राशिफल ( 14 जुलाई 2018 )

मेष राशि

आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान के विवाह का प्रसंग फाइनल हो सकता है।

वृषभ राशि

आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन राशि

आज आपको सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के साझेदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होगी।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=ZrHOLyv2ZSg

कर्क राशि

उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रूके धन की प्राप्ति होगी। नए संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनितिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा।

सिंह राशि

आज आप भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या राशि

अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अचानक कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए महान पुरूषों से मेल-जोल कारक है। उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकि पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु राशि

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें।

मकर राशि

बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभ राशि

सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आपके पीछे रह जाएंगे। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।
मीन:उत्तम संपत्ति प्रदान होगी। खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जाएगा। किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button