ज्योतिष

डॉ. अमृता करुणेश्वरी जी से जानें आज का राशिफल, ( 26 जून 2018 )

मेष राशि

काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। छोटे-मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा।

वृषभ राशि

आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए।

मिथुन राशि

आज आपका समय तेजी से आगे बढऩे का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें।

कर्क राशि

आज का दिन बहन-भाई की चिंता में व्यतीत हो सकता है, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। यदि सबकी सहमति हो जाए तो आप कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं।

पढ़ें साप्ताहिक राशिफल – डॉ. अमृता करुणेश्वरी जी से जानें साप्ताहिक राशिफल (25 जून से 1 जुलाई)

सिंह राशि

आज आपको कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है क्योंकि पिछले दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

कन्या राशि

विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।

तुला राशि

आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आया तनाव हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु राशि

आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। रूका हुआ धन कठिनाई से मिल सकता है, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि

आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें।

कुंभ राशि

उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन राशि

उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढऩा स्वाभाविक है। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें, वापस नहीं मिलेगा.

डॉ. अमृता करुणेश्वरी के बारे में  –

सुश्री अमृता करुणेश्वरी जी भागवत कथा और आध्यात्मिक प्रवचन वाचक होने के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र की भी अच्छी जानकारी रखती हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button